यह ख़बर 08 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

बाजार से करीब पांच लाख वाहन वापस लेगी होंडा

खास बातें

  • जापान की वाहन निर्माता कम्पनी 'होंडा मोटर कार्पोरेशन' ने पावर विंडो स्विच में आई गड़बड़ी की वजह से अमेरिका और यूरोप में बेचे गए अपने 489,000 'सीआर-वीएस' वाहनों को वापस लेने का फैसला किया है।
टोक्यो:

जापान की वाहन निर्माता कम्पनी 'होंडा मोटर कार्पोरेशन' ने पावर विंडो स्विच में आई गड़बड़ी की वजह से अमेरिका और यूरोप में बेचे गए अपने 489,000 'सीआर-वीएस' वाहनों को वापस लेने का फैसला किया है।

यह जानकारी समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दी। कम्पनी के मुताबिक बारिश का पानी चालक के दरवाजे से वाहनों के पावर विंडो स्विच में जा सकता है जिस वजह से स्विच के गर्म होकर आग पकड़ने का खतरा हो सकता है।

होंडा के प्रवक्ता ने बताया कि कम्पनी यूरोप से 220,000 और अमेरिका से 268,000 और अफ्रीका से 100 से वाहनों को वापस लेगी। इन सभी वाहनों को 2002 और 2006 के बीच बनाया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कम्पनी ने इस वापसी की अनुमानित लागत के बारे में नहीं बताया है। इससे पहले कम्पनी ने एक अक्टूबर को उत्तरी अमेरिका से 603,000 'एकार्ड' वाहन वापस बुला लिए थे।