खास बातें
- सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता फर्म हेक्सावेयर टेक्नोलॉजिज को 31 मार्च, 2011 को खत्म हुई तिमाही में 53.83 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ।
Mumbai: सॉफ्टवेयर सेवा प्रदाता फर्म हेक्सावेयर टेक्नोलॉजिज को 31 मार्च, 2011 को खत्म हुई तिमाही में 53.83 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज को दी गई सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी है। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी को 11.55 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। कंपनी ने कहा कि जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान उसकी संचालन आय पिछले वर्ष के 221.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 318.5 करोड़ रुपये हो गई। एक अलग दी गई सूचना में हेक्सावेयर ने कहा कि अंतरिम लाभांश के मुद्दे पर कंपनी निदेशक मंडल की बैठक 6 मई को होगी।