यह ख़बर 20 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एचसीएल का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 33% बढ़ा

खास बातें

  • सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ मार्च में समाप्त तिमाही में 33 फीसद की वृद्धि के साथ 468.2 करोड़ रहा।
New Delhi:

सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शुद्ध लाभ मार्च 2011 को समाप्त तिमाही में 33 फीसद की वृद्धि के साथ 468.2 करोड़ रहा। एचसीएल टेक्नोलॉजीज ने बयान में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2009-10 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 350.3 करोड़ रुपये था। आलोच्य तिमाही में कंपनी की आय 31.5 प्रतिशत बढ़कर 4,138.2 करोड़ रुपये थी जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,132.1 करोड़ रुपये थी।  कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिये 2 रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने का ऐलान किया है। बयान के मुताबिक आलोच्य तिमाही में कंपनी ने कुल 7,534 लोगों को नियुक्त किया। शुद्ध रूप से नियुक्ति 1,153 रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com