खास बातें
- आयकर विभाग ने कहा कि पुणे के घोड़ा व्यापारी हसन अली खान से 74,000 करोड़ रुपये कर वसूली मुश्किल है।
New Delhi: आयकर विभाग ने कहा कि पुणे के घोड़ा व्यापारी हसन अली खान से 74,000 करोड़ रुपये कर वसूली मुश्किल है। हसन अली के पास पर्याप्त परिसंपत्तियां नहीं हैं। आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, कर देनदारियों को पूरा करने के लिए हसन अली के पास पर्याप्त परिसंपत्तियां नहीं हैं। कर चोरी के पनाहगाह बने देशों में भारी धन जमा कर रखने के आरोप में खान को 17 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा हिरासत में लेकर मुंबई की एक जेल में डाल दिया गया। हसन अली मधुमेह एवं विभिन्न अन्य बीमारियों से ग्रस्त है। इससे पहले अली को 2008 में देश के विभिन्न हिस्सों से कथित तौर पर छह पासपोर्ट हासिल करने के लिए पासपोर्ट कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जनवरी, 2009 में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।