यह ख़बर 07 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नागरिक उड्डयन क्षेत्र में उतरेगी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स

खास बातें

  • हाल ने नागरिक उड्डयन और एरो इंजन निर्माण क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। कंपनी के चेयरमैन आरके त्यागी ने कहा कि डिजाइनिंग, विकास और मानवरहित एरियल वाहन विनिर्माण क्षेत्र के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।
बेंगलुरु:

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. (हाल) ने नागरिक उड्डयन और एरो इंजन निर्माण क्षेत्र में उतरने का फैसला किया है। कंपनी के चेयरमैन आरके त्यागी ने कहा कि डिजाइनिंग, विकास और मानवरहित एरियल वाहन विनिर्माण क्षेत्र के साथ इस क्षेत्र में काफी संभावनाएं नजर आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक ने एचएएल ओजार हवाई अड्डे, नासिक को नागरिक उड्डयन प्रमाणन दिया है। इसका मतलब है कि अब यह मुंबई और अहमदाबाद हवाई अड्डों का विकल्प घोषित कर दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने कहा कि मुंबई आने वाले घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अब कम ईंधन में अधिक भार ढो सकेंगी, जिससे काफी बचत होगी। त्यागी ने कहा कि एचएएल की निगाह कार्गो कारोबार पर भी है।