यह ख़बर 27 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

38 लुभावने और नकली विज्ञापन दिखाने वाली कंपनियों को नोटिस

खास बातें

  • सरकार उन कंपनियों पर शिकंजा कस रही है जो अपने खाने के सामान के लुभावने और नकली विज्ञापन चैलनों पर दिखाते हैं। फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 38 मामलों में नोटिस जारी किए हैं। इनके विज्ञापनों में गलत और फ़र्जी दावे किए गए हैं।
नई दिल्ली:

सरकार उन कंपनियों पर शिकंजा कस रही है जो अपने खाने के सामान के लुभावने और नकली विज्ञापन चैलनों पर दिखाते हैं। फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने 38 मामलों में नोटिस जारी किए हैं। इनके विज्ञापनों में गलत और फ़र्जी दावे किए गए हैं।

दिलकश और लुभावने विज्ञापनों के चक्कर में न फंसें। इनसे न आपकी याददाश्त तेज़ होगी, न शरीर में ज़्यादा ताकत आएगी। ऐसे कई विज्ञापनों पर ऐतराज़ करते हुए सरकार ने इन्हें नोटिस भेजा है। कुल 38 फूड प्रोडक्ट्स के खिलाफ नोटिस है जबकि 19 मामलों में सुनवाई भी शुरू हो गई है। सोमवार को लोकसभा में वरिष्ठ सांसद शांताराम नायक के एक सवाल का जवाब देते हुए सूचना−प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने यह जानकारी दी।

जिन उत्पादों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की गई है उनमें कॉम्प्लान है, जिसका दावा है कि इससे दुगुनी रफ़्तार से बढ़ोतरी होती है।
कॉम्प्लान मेमोरी है, जिसका दावा है कि इसे लेने से आप पढ़ाई में अच्छे हो जाएंगे। बूस्ट है, जो तीन गुना ज़्यादा ऊर्जा देने की बात करता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इनके अलावा हॉर्लिक्स, सफोला, केलोग्स स्पेशल, टुडे प्रीमियम चाय, बॉनविटा लिटिल चैंप और राजधानी बेसन भी इस सूची में शामिल हैं। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत आने वाले फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की है। इसकी जानकारी सूचना प्रसारण मंत्रालय को भी दी गई है।