यह ख़बर 03 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चार साल में सरकारी कंपनियों के कर्मियों की पगार दोगुनी

खास बातें

  • सार्वजनिक कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का सालाना वेतन 2009-10 में औसतन 6. 09 लाख रुपये रहा।
New Delhi:

सार्वजनिक कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों का सालाना वेतन 2009-10 में औसतन 6. 09 लाख रुपये रहा। पिछले चार साल में इन कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 100 फीसद से अधिक की वृद्धि हुई है। सार्वजनिक उपक्रम सर्वे के अनुसार 2008-09 में वेतन आयोग की सिफारिश लागू होने के कारण कर्मचारियों के वेतन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वेतन वृद्धि के बावजूद सार्वजनिक कंपनियों के शुद्ध लाभ में 2009-10 के दौरान 10. 04 फीसद की वृद्धि हुई एवं यह संयुक्त रूप से 92,593 करोड़ रुपये रहा। सार्वजनिक क्षेत्र की कुल 249 इकाइयों में से 217 लाभ में रही।  सर्वे के मुताबिक आलोच्य अवधि में कर्मचारियों का वेतन 9. 41 फीसद बढ़कर संयुक्त रूप से यह 90,863 करोड़ रुपये रहा। इन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 43,000 की कटौती की है। वित्त वर्ष 2009-10 के दौरान सार्वजनिक कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या 14. 91 लाख रही जबकि इससे पूर्व वित्त वर्ष में यह संख्या 15. 34 लाख थी। इसमें ठेके पर कार्यरत कर्मचारी शामिल नहीं हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com