यह ख़बर 03 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

इंटरनेट पर लेख आदि डालने पर कुछ 'रोक' लगाएगी गूगल

खास बातें

  • गूगल ने अपने ब्लॉगर प्लेटफार्म पर विभिन्न देशों के नियमों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
न्यूयार्क/नई दिल्ली:

गूगल ने अपने ब्लॉगर प्लेटफार्म पर विभिन्न देशों के नियमों के अनुसार सामग्री उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। कुछ दिन पहले माइक्रो-ब्लागिंग साइट ट्विटर ने भी इसी तरह का कदम उठाया था।

इंटरनेट को नियमन में बांधने के लिए भारत सहित विभिन्न देशों द्वारा कदम उठाए जाने को लेकर चल रही बहस के बीच गूगल भी ऑनलाइन कंटेंट पर कुछ ‘रोक’ लगाने जा रही है।

कंपनी ने कहा है कि वह विभिन्न देशों के हिसाब से अलग-अलग सामग्री पर प्रतिबंध लगा सकेगी। इसका मतलब यह है कि यदि कोई ब्लाग ऑस्ट्रेलियाई कानून का उल्लंघन करता है, तो गूगल उसे ऑस्ट्रेलिया में ब्लॉक कर सकती है, जबकि बाकी देशों में वह चालू रह सकता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गूगल ने कहा कि वह आगामी सप्ताहों में अपने ब्लॉगर प्लेटफार्म पर देश विशेष वाला यूनिफार्म रिसोर्स लोकेटर (यूआरएल) लगाने जा रही है।