त्यौहारी सीज़न के बावजूद सोने के दाम क्यों हैं स्थिर, यह है वजह...

त्यौहारी सीज़न के बावजूद सोने के दाम क्यों हैं स्थिर, यह है वजह...

सोने के दाम हैं फिलहाल स्थिर (प्रतीकात्मक फोटो)

नयी दिल्ली:

औद्योगिक संगठन एसोचैम ने अपने एक अध्ययन में कहा है कि वैश्विक राजनीतिक और वित्तीय जोखिमों को देखते हुए सोने के दाम 30,500 से 33,500 रुपये प्रति दस ग्राम रहने की संभावना है.

इसमें कहा गया है कि अभी प्रमुख भारतीय शहरों में 24 कैरेट शुद्धता के सोने के दामों की कीमत 31,000 से 31,500 रुपये के बीच बनी हुई है और यह स्थिति त्यौहारी मांग बढ़ने के बावजूद है.

एसोचैम ने अपने अध्ययन में कहा है कि वैश्विक राजनीतिक और वित्तीय जोखिमों के बीच भी घरेलू बाजार में सोने के दाम 30,500 से 33,500 रुपये प्रति दस ग्राम के बीच बने रहने की संभावना है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com