यह ख़बर 26 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

नई ऊंचाई को छूने के बाद चांदी टूटी, सोना कमजोर

खास बातें

  • वैश्विक मंदी के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई।
New Delhi:

वैश्विक मंदी के बीच मौजूदा उच्चस्तर पर मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। उधर चांदी के भाव 4300 रु. लुढ़ककर 70,000 रु. किलो और सोने के भाव 160 रु. की गिरावट के साथ 22,220 रु. प्रति दस ग्राम बोले गए। इसी प्रकार चांदी सिक्का के भाव 4,500 रु. की गिरावट के साथ 76,000-77,000 रु. प्रति सैकड़ा बंद हुए। उल्लेखनीय है कि सोमवार को चांदी के भाव चढ़कर क्रमश: 74,300 रु. किलो और सोने के भाव 22,380 रु. की नई ऊंचाई को छूं गए थे। डॉलर की मजबूती के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में नरमी आई। जिसका असर स्थानीय बाजार धारणा में देखने को मिला। वैश्विक बाजार में सोने के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने के बाद आज 0.8 प्रतिशत गिरकर 1495.75 डॉलर और चांदी के भाव 4.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.66 डॉलर प्रति औंस रह गए। घरेलू बाजार में चादी तैयार के भाव 4300 रु. की गिरावट के साथ 70,000 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 5,010 रु. की हानि के साथ 67,790 रु. किलो बंद हुए। सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 160 रु. की गिरावट के साथ क्रमश: 22,220 रु. और 22,100 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com