यह ख़बर 27 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

शादियों के सीजन में आसमान पर पहुंचा सोना और चांदी

खास बातें

  • सोना लगातार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया यानी 10 ग्राम सोने के लिए अब 32,950 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
नई दिल्ली:

सोना लगातार तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। सोमवार को सोना अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया यानी 10 ग्राम सोने के लिए अब 32,950 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इससे पहले सोने ने रफ्तार 14 सितंबर को पकड़ी थी, जब वह 32 हजार 900 रुपये की ऊंचाई पर पहुंच गया था।

सोने के व्यापारियों का कहना है कि शादी के सीजन को देखते हुए सोने की कीमत में यह इजाफा हुआ है। साथ ही चांदी की कीमत में प्रति किलो के हिसाब से 200 रुपये का इजाफा हुआ है। अब एक किलो चांदी खरीदने के लिए 63 हजार 200 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com