Gold Price Today : MCX पर सोने-चांदी में दर्ज हो रही अच्छी बढ़त.
नई दिल्ली: Gold-Silver Price Updates : ग्लोबल बाजारों में मची हलचल के बीच सोना 19 महीनों के पीक को छू चुका है. हालांकि, बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना स्थिर दिखा. डॉलर ने मजबूती दिखाई और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त दर्ज हुई है, जिसके बाद आज तड़के सुबह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना फ्लैट रहा. आज सुबह स्पॉट गोल्ड 2,053.99 डॉलर पर दर्ज हुआ था. इसके पिछले सत्र में गोल्ड 2,069.89 पर पहुंच गया था, जो कि अगस्त, 2020 के इसके रिकॉर्ड हाई 2,072.49 से थोड़ा ही नीचे था. यूएस गोल्ड फ्यूचर में 0.9% की तेजी दर्ज हुई थी और यह 2,061.40 डॉलर पर था.
अगर भारतीय बाजार में देखें तो यहां गोल्ड फ्यूचर की कीमत 54,700 से भी ऊपर चली गई है. सुबह 11.45 के आसपास गोल्ड की कीमत 54775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रही थी. इसमें 551 रुपये या 1.02% की तेजी आई थी. पिछले सेशन में यह 54,224 रुपये पर बंद हुआ था. वहीं, सिल्वर 72,673 रुपये प्रति किलोग्राम पर था. इसमें 1288 रुपये या 1.8% की बड़ी तेजी दर्ज हुई थी. पिछली क्लोजिंग इसकी 71,385 पर हुई थी.
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 53,548
995- 53,334
916- 49,050
750- 40,161
585- 31,326
सिल्वर 999- 70,890