यह ख़बर 26 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खुली पेशकश के बाद जीएसके के शेयरों में 20 फीसद का उछाल

खास बातें

  • ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर (जीएसकेसीएच) के शेयर 20 फीसद की बढ़ोतरी के साथ ऊपरी सर्किट को छू गया।
मुंबई:

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर (जीएसकेसीएच) के शेयर 20 फीसद की बढ़ोतरी के साथ ऊपरी सर्किट को छू गया।

ब्रिटेन की मूल कंपनी ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन ने जीएसकेसीएच में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के संबंध में खुली पेशकश की है, जिसके मद्देनजर उसके शेयरों में जोरदार बढ़त रही।

ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन कंज्यूमर हेल्थकेयर का शेयर बंबई शेयर बाजार में 20 फीसद की बढ़ोतरी के साथ 3,651.80 रुपये पर पहुंच गया।

इसी तरह की गतिविधि एनएसई में देखी गई जहां कंपनी का शेयर 20 फीसद चढ़कर 3,659.20 रुपये पर पहुंच गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

जीएसके ने कहा कि उसने अपनी भारतीय सहयोगी कंपनी जीएसकेसीएच में हिस्सेदारी बढ़ाकर 75 फीसद करने के लिए 5,220 करोड़ रुपये की पेशकश की है।