यह ख़बर 26 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत से पारस्परिक लाभप्रद व्यापार के पक्ष में गिलानी

खास बातें

  • गिलानी ने भारत के साथ पारस्परिक लाभदायी व्यापार संबंध स्थापित करने पर भी जोर दिया।
इस्लामाबाद:

भारत-पाकिस्तान के वाणिज्य सचिवों की वार्ता से पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने यह कहते हुए कि आपस में रचनात्मक बातचीत का समर्थन किया कि उनका देश पारस्परिक हित और पारस्परिक सम्मान के आधार पर द्विपक्षीय संबंध बनाना चाहता है। गिलानी ने भारत के साथ पारस्परिक लाभदायी व्यापार संबंध स्थापित करने पर भी जोर दिया। पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर और वाणिज्य सचिव जफर महमूद के साथ बैठक के दौरान गिलानी ने कहा, भारत के साथ रचनात्मक बातचीत आवश्यक है ताकि दोनों देश बेहतर पड़ोसी के संबंध स्थापित करने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में बढ़ सकें। उन्होंने कहा, पाकिस्तान समानता, पारस्परिक विश्वास, पारस्परिक हित और सम्मान के आधार पर भारत के साथ व्यापक बातचीत की दिशा में बढ़ना चाहता है। वाणिज्य सचिव ने गिलानी को सूचित किया कि पाकिस्तान-भारत व्यापार करीब दो अरब डॉलर का है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com