खास बातें
- विदेशी निवेशकों को भारतीय बैंकों के शेयरों में रुचि कम होती नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में देश के 28 सरकारी और निजी बैंकों की हिस्सेदारी बेची है।
नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों को भारतीय बैंकों के शेयरों में रुचि कम होती नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने पिछले कुछ महीनों में देश के 28 सरकारी और निजी बैंकों की हिस्सेदारी बेची है।
अनुमान है कि विदेशी निवेशकों ने अक्तूबर 2011 से लेकर करीब साढ़े चार महीने के दौरान बैंकों के 10,000 करोड़ रुपये :करीब दो अरब डॉलर: के शेयर बेचे। इस दौरान विदेशी निवेशकों ने 28 भारतीय बैंकों के शेयरों में शुद्ध बिकवाली की जबकि उन्होंने नौ बैंकों में अपने निवेश बढ़ाए।
विदेशी निवेशकों ने जिन बैंकों में हिस्सेदारी कम की उनमें आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, येस बैंक व डीसीबी और एसबीआई व पंजाब नेशनल बैंक जैसे प्रमुख सरकारी बैंक शामिल हैं। इसके विपरीत एचडीएफसी बैंक, साउथ इंडियन बैंक और आईडीबीआई बैंक में उनका निवेश बढ़ा।