खास बातें
- खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 9 अप्रैल को खत्म सप्ताह में बढ़कर 8.74 फीसदी हो गई, जो कि इससे पहले के सप्ताह में 8.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
New Delhi: देश में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर लगातार तीन सप्ताह तक गिरावट के बाद 9 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में बढ़कर 8.74 प्रतिशत हो गई, जो कि इससे पहले के सप्ताह में 8.28 प्रतिशत दर्ज की गई थी। इस सप्ताह फल, मांस और पोल्ट्री उत्पादों की कीमतों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी किए गए थोक मूल्य सूचकांक के संक्षिप्त आंकड़ों के मुताबिक इस सप्ताह प्राथमिक क्षेत्र की वस्तुओं की महंगाई दर भी 11.4 प्रतिशत से बढ़कर 11.96 प्रतिशत हो गई। वहीं ईंधन की महंगाई दर पिछले सप्ताह के 12.97 प्रतिशत से बढ़कर 13.05 प्रतिशत हो गई। 9 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विभिन्न खाद्य पदार्थों की कीमतों में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:-प्याज : 8.28 प्रतिशत सब्जियां : 1.53 प्रतिशत फल : 25.15 प्रतिशत आलू : 1.21 प्रतिशत दूध : 4.05 प्रतिशत अंडा, मछली, मांस : 14.96 प्रतिशत मोटे अनाज : 4.48 प्रतिशत चावल : 2.08 प्रतिशत गेहूं : 1.31 प्रतिशत दालें : (-) 5.67 प्रतिशत