यह ख़बर 22 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

लोकसभा में पेश नहीं हो सका खाद्य सुरक्षा बिल

खास बातें

  • आज लोकसभा में फूड सिक्योरिटी बिल पेश नहीं किया जा सकता है। सरकार चाहती थी कि बजट सत्र में ही इसे पास करा लिया जाए, जिससे 2014 के चुनाव तक इसे पूरे देश में लागू किया जा सके।
नई दिल्ली:

संसद के बजट सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन था। आज लोकसभा में फूड सिक्योरिटी बिल पेश नहीं किया जा सका। सरकार चाहती थी कि बजट सत्र में ही इसे पास करा लिया जाए, जिससे 2014 के चुनाव तक इसे पूरे देश में लागू किया जा सके। संसद में खाद्य सुरक्षा बिल पास होने के बाद करीब 80 करोड़ों लोगों को इसका फायदा मिलेगा।

प्रस्तावित खाद्य सुरक्षा बिल के तहत हर एक व्यक्ति को 5 किलो सस्ता अनाज देने की योजना है यानी पांच सदस्यों वाले परिवार को हर महीने 25 किलो अनाज मिलेगा हालांकि इस योजना से सरकारी खजाने पर करीब 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com