भर्ती हुए लेकिन काम पर नहीं रखे गए IIT और IIM के छात्रों को फ्लिपकार्ट देगी अतिरिक्त बोनस

भर्ती हुए लेकिन काम पर नहीं रखे गए IIT और IIM के छात्रों को फ्लिपकार्ट देगी अतिरिक्त बोनस

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

नई दिल्‍ली:

फ्लिपकार्ट ने आईआईटी और आईआईएम से अभ्‍यर्थियों का चयन करने के बाद उन्हें बाकायदा काम पर नियुक्ति करने में बड़ी देरी की आलोचनाओं के बीच ऐसे अभ्‍यर्थियों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का ‘अतिरिक्त नियुक्ति बोनस’ देने की पेशकश की है।

इन अभ्‍यर्थियों का चयन उनकी संस्थाओं में ही साक्षात्कार के आधार पर किया गया था। कंपनी का तर्क है कि इस ‘बोनस’ के पैसे से चयनित युवाओं को अपने शिक्षा ऋण आदि के दायित्व पूरा करने में सहूलियत होगी।

बेंगलुरु की इस कंपनी ने कहा है कि उसके यहां आंतरिक पुनर्गठन प्रक्रिया के चलते इन अभ्‍यर्थियों को काम पर रखने में देरी हुई है। इनकी भर्ती की तिथि को इस वर्ष जून से खिसका कर दिसंबर कर दिया गया है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com