खास बातें
- अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने ग्रीस की साख की रेटिंग 'बी-' से घटाकर 'सीसीसी' कर दी। रेटिंग एजेंसी ने अत्यधिक जोखिम के कारण ग्रीस के यूरो जोन से बाहर हो जाने की भी आशंका जताई।
लंदन: अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने ग्रीस की साख की रेटिंग 'बी-' से घटाकर 'सीसीसी' कर दी। रेटिंग एजेंसी ने अत्यधिक जोखिम के कारण ग्रीस के यूरो जोन से बाहर हो जाने की भी आशंका जताई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक एजेंसी ने कहा कि हाल के संसदीय चुनावों के बाद सरकार बनाने में असफलता का अर्थ यह है कि ग्रीस में सरकारी खर्च घटाने की योजना को आम जनता का समर्थन हासिल नहीं है, इसलिए रेटिंग घटाई गई।
सत्रह जून को नए आम चुनाव में भी यदि ग्रीस में सरकार नहीं बन पाती है, तो ग्रीस यूरो जोन से बाहर हो सकता है। फिच के मुताबिक ग्रीस के यूरो जोन से बाहर जाने से भुगतान का व्यापक संकट खड़ा हो सकता है।