वित्त और रेल मंत्रालय निर्यात लागत को कम करने पर कर रहे काम

वित्त और रेल मंत्रालय निर्यात लागत को कम करने पर कर रहे काम

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त एंव रेल मंत्रालय मालवहन की लागत कम करने पर काम कर रहे हैं जो निर्यात को प्रतिस्पर्धी नहीं रहने देगा. मंत्री ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री से मालवहन की बढ़ती लागत पर चर्चा की है.

निर्मला ने पीटीआई-भाषा से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने स्पष्ट रूप से यह बात कही है कि मालवहन की लागत बढ़ रही है और इससे हम प्रतिस्पर्धा में पिछड़ेंगे. हमने विभिन्न प्राधिकारियों से विभिन्न स्तरों पर बात की है. हमने रेल और वित्त मंत्रालय से इस मामले को देखने के लिए कहा है और वे इस पर काम कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि हम ऐसी लागत नहीं चाहते जो विनिर्माता की अक्षमता की वजह से न होकर किसी और वजह से हो.

निर्यात की धीमी वृद्धि से चिंतित वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों के लिए मालवहन को प्रतिस्पर्धी बनाने की तरफदारी की है.

वाणिज्य विभाग ने रेल मंत्रालय को सुझाव दिया है कि वह किराया दरों में निर्यात, आयात और सामान्य के बीच स्पष्ट भेद करे. साथ मंत्रालय को खेपों की आपूर्ति के समय को भी कम करने पर ध्यान देना चाहिए.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com