खास बातें
- एटीएम को नए 2000 रुपये के नोट के अनुरूप बदला जाना है
- फेडरल बैंक का दावा कि उसने एटीएम में जरूरी परिवर्तन कर लिए हैं
- दावा किया कि उसके बैंक से 2000 के नोट की निकासी शुरू
कोच्चि: केरल के फेडरल बैंक ने आज दावा किया कि वह देश के उन पहले बैंकों में से एक है जिसके एटीएम को नए 2000 रुपये के नोट के अनुरूप बदल लिया गया है और उससे इन नोटों की निकासी भी शुरू हो गई है.
बैंक ने बताया कि कोच्चि के थेवारा स्थित बैंक के एटीएम से नए 2000 रपये के नोटों की सफलतापूर्वक निकासी की गई है. बैंक ने बताया कि उसने पांच एटीएम को नए नोटों की निकासी के अनुरूप बदला है.