यह ख़बर 15 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पावर एक्सचेंज में एफडीआई को अनुमति

खास बातें

  • केद्र सरकार ने शुक्रवार को पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज में 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक हुई।
नई दिल्ली:

केद्र सरकार ने शुक्रवार को पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज में 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति दी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

फैसले से पावर ट्रेडिंग एक्सचेंजों में मजबूती आने और बिजली की उपलब्धता और वितरण में सुधार होने का अनुमान है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देश में पावर ट्रेडिंग एक्सचेंज अभी शैशवावस्था में है। देश में अभी इंडियन एनर्जी एक्सचेंज और पावर एक्सचेंज इंडिया लिमिटेड दो एक्सचेंज हैं।