खास बातें
- लैंब-हेल ने कहा कि हम विभिन्न सरकारी निकायों से मिलेंगे और उनके साथ आपसी हित में एफडीआई बाधाओं को दूर करने पर विचार करेंगे।
मुंबई: भारत में प्रत्यक्ष विदेशी (एफडीआई) नियमों को उदार बनाने के लिए अमेरिका दबाव बनाएगा। अमेरिका की उप वाणिज्य मंत्री (विनिर्माण एवं सेवाएं) निकोल वाई लैंब हेल ने यह बात कही। लैंब-हेल ने कहा कि हम विभिन्न सरकारी निकायों से मिलेंगे और उनके साथ आपसी हित में एफडीआई बाधाओं को दूर करने पर विचार करेंगे। अमेरिका लगातार इस बात पर जोर देता रहा है कि दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने के लिए भारत को एफडीआई नियमों को उदार करना चाहिए। फिलहाल दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार 48 अरब डालर का है। उन्होंने कहा कि अमेरिका की फेंचाइजिंग कंपनियां भारत में भागीदारी की इच्छुक हैं। वह 15 कंपनियों के प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रही हैं। यह प्रतिनिधिमंडल हैदराबाद और दिल्ली भी जाएगा।