यह ख़बर 19 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक बनी 100 अरब डॉलर की कंपनी

खास बातें

  • फेसबुक कंपनी की कीमत वर्तमान समय में 109.36 अरब डॉलर है, क्योंकि कंपनी ने आईपीओ से करीब 16 अरब डॉलर एकत्रित कर लिए हैं। यह अमेरिका का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।
न्यूयॉर्क:

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के शेयर नास्दक में पहली बार सूचीबद्ध हुए और खबर लिखे जाने तक यह अपने आवंटन मूल्य 38 डॉलर से काफी ऊपर 41.10 डॉलर पर बना हुआ था।

अमेरिका में आठ वर्ष पहले हार्वर्ड के एक कमरे में कॉलेज सहयोगियों के सम्पर्क मंच के रूप में शुरुआत करने वाली फेसबुक कंपनी की कीमत वर्तमान समय में 109.36 अरब डॉलर है, क्योंकि कंपनी ने आईपीओ से करीब 16 अरब डॉलर एकत्रित कर लिए हैं। यह अमेरिका का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है।

फेसबुक की बाजार क्षमता इस बात से प्रतिबिंबित होती है कि इसके संस्थापक मार्क जुकेरबर्ग की आयु अभी 30 से कम है और उनकी टीम ने उस समय अरबों डॉलर जुटाने में कामयाब रही, जबकि अमेरिका एक मंदी से उबर रहा है और पूरे विश्व में निवेशक शेयरों से दूर रह रहे हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले दुनिया की इस सबसे चर्चित सोशल साइट का आईपीओ 10 प्रतिशत प्रीमियम के साथ 42 डॉलर प्रति शेयर पर खुला। हालांकि घंटे भर में ही यह 39.98 डॉलर पर आ गया, जो 38 डॉलर के पेशकश मूल्य से पांच प्रतिशत ऊंचा है। इससे पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने कैलिफोर्निया में कंपनी मुख्यालय के बाहर औपचारिक ओपनिंग बेल बजाई।