यह ख़बर 19 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

फेसबुक के सीईओ जुकरबर्ग ने 50 करोड़ डॉलर का दान दिया

खास बातें

  • फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली चैरिटी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर दान दिए हैं।
सैन फ्रांसिस्को:

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने सिलिकॉन वैली चैरिटी को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर दान दिए हैं।

सिलिकॉन वैली कम्युनिटी फाउन्डेशन एक गैर-लाभकारी संस्था है, जो लोगों के दान और चंदे से संचालित है। 28-वर्षीय जकरबर्ग ने अपने फेसबुक के 1.8 करोड़ शेयर दान करने की घोषणा की, जिनका मूल्य मंगलवार के बाजार कीमत के हिसाब से करीब 49.88 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बराबर है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह जुकरबर्ग की ओर से दान की गई सबसे बड़ी राशि है। उन्होंने इस साल अपनी कंपनी फेसबुक के प्रथम सार्वजनिक शेयर निर्गम (आईपीओ) के पहले, 2010 में न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और पब्लिक स्कूलों के लिए 10 करोड़ डॉलर की राशि दान दी थी।