यह ख़बर 01 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

2015 तक 234 अरब डॉलर की हो जाएगी फेसबुक

खास बातें

  • केर्नर ने फेसबुक, ट्विटर और कुओरा जैसी विभिन्न कम्पनियों की त्वरित वृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी कम्पनियां 'दूसरा इंटरनेट' हैं।
न्यूयार्क:

ब्रोकरेज फर्म, वेडबुश सिक्युरिटीज द्वारा किए गए विश्लेषण के अनुसार वर्ष 2015 तक सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक का बाजार मूल्य 234 अरब डॉलर हो जाएगा। वेबसाइट 'बिजनेस इनसाइडर' द्वारा गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, वेडबुश सिक्युरिटीज के विश्लेषक लो केर्नर का कहना है कि 2015 तक फेसबुक का बाजार मूल्य 234 अरब डॉलर का हो जाएगा। लो केर्नर ने फेसबुक को 'दूसरा इंटरनेट' करार दिया है। वेबसाइट ने कहा है, 'यह विश्लेषण कम्पनी के हाल के 85 अरब डॉलर के दूसरे बाजार मूल्यांकन को वाकई एक सच्चा सौदा बना देता है।' वेबसाइट के अनुसार, फरवरी 2010 में अपने पूर्व अनुमानों में केर्नर ने कहा था कि फेसबुक 2015 तक 100 अरब डॉलर की हो जाएगी। लेकिन अब वह सोचते हैं कि फेसबुक के मार्जिन लगभग 50 प्रतिशत हैं और इसे वैश्विक विज्ञापन बाजार का एक बड़ा हिस्सा मिलेगा।  केर्नर का यह भी मानना है कि जमा पूंजी जैसे अन्य राजस्व स्रोत भी मूलरूप से अनुमानित गति से कहीं तेजी के साथ बढ़ेंगे। केर्नर ने फेसबुक, ज्यांगा, ट्विटर, द हफिंगटन पोस्ट और कुओरा जैसी विभिन्न कम्पनियों की त्वरित वृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी कम्पनियां 'दूसरा इंटरनेट' हैं। उभर रही इन इंटरनेट कम्पनियों की सामाजिक प्रकृति के कारण केर्नर ने इनकी प्रक्रिया को सामाजिक इंटरनेट का उदय बताया है। रिपोर्ट के अनुसार 2015 तक फेसबुक के जिस बाजार मूल्य का अनुमान लगाया गया है, वर्तमान में केवल एप्पल प्रौद्योगिकी कम्पनी का ही बाजार मूल्य 321 अरब डॉलर के साथ उससे अधिक है। माइक्रोसॉफ्ट का वर्तमान बाजार मूल्य 213 अरब डॉलर आंका गया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com