यह ख़बर 25 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एस्सार की लंदन में जहाजरानी कारोबार शुरू करने की योजना

खास बातें

  • रूइया ने बताया कि कंपनी बंदरगाह तथा जहाजरानी सहित अपनी अन्य व्यापार इकाइयों को भी यहां सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है।
लंदन:

भारतीय औद्योगिक घराना एस्सार ग्रुप अपनी कंपनी एस्सार एनर्जी की लंदन में सूचीबद्धता की सफलता से उत्साहित होकर और ब्रिटेन में अपने कारोबारों का और विस्तार करना चाहता है। ग्रुप के मुख्य कार्याधिकारी प्रशांत रूइया ने बताया कि कंपनी बंदरगाह तथा जहाजरानी सहित अपनी अन्य व्यापार इकाइयों को भी यहां सूचीबद्ध करने पर विचार कर रही है। उन्होंने इस बारे में कहा, हां, हम इस पर विचार कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि एस्सार एनर्जी पिछले साल ही यहां सूचीबद्ध हुई थी। रूइया ने कहा कि कंपनी इससे बहुत उत्साहित है और वह अन्य व्यापार शाखाओं पर इस बारे में विचार करेगी। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस बारे में अभी कुछ तय नहीं है और अंतिम फैसला अगले साल ही किया जाएगा। एस्सार पोर्ट्स की सालाना क्षमता 7.6 करोड़ टन की है और इस समय 4 करोड़ टन माल चढा उतार रही है। इसमें ज्यादातर कच्चातेल और लौह अयस्क शामिल होता है। यह भारत में निजी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी बंदगाह कंपनी है। एस्सार समूह अपनी बंरगाह क्षमता दो साल में क्षमता को दोगुना 15.8 करोड़ टन करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अपने जहाजरानी परिचालन के लिए 12 नये पोत तथा रिग्स खरीदने पर 1.1 अरब डॉलर निवेश कर रही है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com