यह ख़बर 13 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

इक्विटी फंडों में पिछले सप्ताह 13.35 अरब डॉलर का निवेश

खास बातें

  • दुनिया भर के निवेशकों ने पिछले सप्ताह इक्विटी फंडों में 13.35 अरब डॉलर का निवेश किया, जिसमें एक-तिहाई हिस्सा उदीयमान बाजारों का है।
New Delhi:

दुनिया भर के निवेशकों ने पिछले सप्ताह इक्विटी फंडों में 13.35 अरब डॉलर का निवेश किया, जिसमें एक-तिहाई हिस्सा उदीयमान बाजारों का है। ऐसा माना जाता है कि वैश्विक आर्थिक सुधार में विश्वास, डॉलर की कमजोरी तथा मुद्रास्फीति संबंधी चिंताओं के बादल छंटने के कारण निवेशक भारी निवेश कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय फर्म ईपीएफआर के आंकड़ों के अनुसार 6 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में इक्विटी फंडों में कुल मिलाकर 13.35 अरब डॉलर का निवेश हुआ, जो दिसंबर के बाद का अधिकतम साप्ताहिक निवेश है। आलोच्य सप्ताह में उदीयमान बाजारों में लगभग 4.45 अरब डॉलर का निवेश किया गया। इसे पहले 30 मार्च को समाप्त सप्ताह में उन्हें 2.6 अरब डॉलर का निवेश मिला था। ईपीएफआर ने भारत-केंद्रित कोषों में निवेश का ब्यौरा तो नहीं दिया है, लेकिन सेबी के आंकडों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बीते सप्ताह भारतीय बाजार में 1.26 अरब डॉलर निवेश किया।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com