यह ख़बर 25 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आर्थिक समीक्षा : अप्रैल से दिसंबर में निर्यात 29.5% बढ़ा

खास बातें

  • वित्तमंत्री द्वारा पेश की गई आर्थिक समीक्षा में कहा गया, अप्रैल-दिसंबर, 2010 में देश का निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़कर 164.7 अरब डॉलर हो गया।
New Delhi:

चालू वित्तवर्ष की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर) में देश का निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़कर 164.7 अरब डॉलर हो गया। 2010-11 की आर्थिक समीक्षा के मुताबिक अगले दो साल में निर्यात में तेज वृद्धि जारी रहने का अनुमान है। केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी द्वारा लोकसभा में पेश की गई आर्थिक समीक्षा में कहा गया, अप्रैल-दिसंबर, 2010 में देश का निर्यात 29.5 प्रतिशत बढ़कर 164.7 अरब डॉलर हो गया। आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि वर्ष 2010-11 के निर्यात लक्ष्य को न सिर्फ प्राप्त कर लिया जाएगा, बल्कि देश का निर्यात इस लक्ष्य से ज्यादा रहने के संकेत हैं। अप्रैल-दिसंबर, 2010 में देश का आयात 19 प्रतिशत बढ़ा है। 2007-08 तक भारत का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी रहने वाला अमेरिका अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। संयुक्त अरब अमीरात भारत का सबसे बड़ा व्यापार सहयोगी बन गया है और चीन का स्थान दूसरा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com