खास बातें
- दुबई में जमीन-जायदाद मुंबई की तुलना में 60% तक सस्ते हैं, जिस कारण भारत से बड़ी संख्या में निवेशक दुबई में संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
दुबई: दुबई में जमीन-जायदाद मुंबई की तुलना में 60 प्रतिशत तक सस्ते हैं, जिसकी वजह से भारत से बड़ी संख्या में निवेशक दुबई में संपत्ति खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दुबई स्थित रीयल एस्टेट कंपनी डीएएमएसी प्रॉपर्टीज ने कहा कि दुबई में प्रॉपर्टी सस्ती होने के अलावा स्ट्राटा कानून जैसे नए नियमनों को लागू किए जाने से भी विदेशी निवेशक यहां प्रापर्टी खरीदने में रुचि ले रहे हैं। कंपनी ने एक बयान में कहा कि इन नए सख्त नियमों को देखते हुए भारतीय निवेशक दुबई में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की संभावना तलाश रहे हैं। कोलियर्स इंटरनेशनल के मुताबिक, दुबई में जमीन की औसत कीमत 264 डॉलर प्रति वर्ग फुट है, जो मुंबई में जमीन की कीमत के मुकाबले 60 प्रतिशत सस्ती है। जोन्स लांग लासाले के मुताबिक, मध्य मुंबई में जमीन की कीमत 664 डॉलर प्रति वर्ग फुट है। डीएएमएसी प्रॉपर्टीज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियाल मैकलाफलिन ने कहा, हमारे यहां भारतीय निवेशकों ने प्रॉपर्टी खरीदने में काफी रुचि दिखाई है।