यह ख़बर 24 अगस्त, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अब दिल्ली से जयपुर के मध्य डबलडेकर रेल सेवा

खास बातें

  • रेलमंत्री मुकुल रॉय ने शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर के बीच डबलडेकर रेलसेवा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। यह रेलगाड़ी पूरी तरह से वातानुकूलित है।
नई दिल्ली:

रेलमंत्री मुकुल रॉय ने शुक्रवार को दिल्ली से जयपुर के बीच डबलडेकर रेलसेवा की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की। यह रेलगाड़ी पूरी तरह से वातानुकूलित है।

डबलडेकर डिब्बे की क्षमता 120 यात्रियों की है जबकि सामान्य डिब्बे की क्षमता 78 यात्रियों की होती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रेलमंत्री ने सराय रोहिल्ला पर झंडी दिखाने के बाद कहा कि पहली एसी डबलडेकर रेलगाड़ी 2011 में हावड़ा से धनबाद के मध्य चलाई गई थी। उन्होंने बताया कि इन डिब्बों का निर्माण कपूरथला स्थित रेल कोच फैक्ट्री में ही किया गया है।