खास बातें
- फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि यूरो एवं अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख से रुपया की धारणा कमजोर हुई।
मुंबई: यूरो एवं अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में मजबूती आने से रुपये की धारणा पर असर पड़ा जिससे मंगलवार को अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 44.63 प्रति डॉलर पर खुला। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि यूरो एवं अन्य एशियाई मुद्राओं की तुलना में डॉलर में मजबूती के रुख से रुपये की धारणा कमजोर हुई। इसके अलावा, शेयर बाजार में गिरावट से भी रुपया गिरावट के साथ खुला। सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 44.45-46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।