यह ख़बर 14 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

दोहा की सफलता के लिए भारत, चीन खोलें बाजार

खास बातें

  • अमेरिका के एक शीर्ष व्यापार अधिकारी ने कहा कि दोहा दौर की सफलता के लिए जरूरी है कि भारत, चीन और ब्राजील अपने बाजार को खोलें।
वाशिंगटन:

अमेरिका के एक शीर्ष व्यापार अधिकारी ने कहा कि दोहा दौर की सफलता के लिए जरूरी है कि भारत, चीन और ब्राजील अपने बाजार को खोलें। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रोन किर्क ने बुधवार को कहा, दोहा वार्ता का मकसद तभी पूरा होगा जब चीन, भारत और ब्राजील जैसे प्रमुख सहयोगी देश निर्यात शक्ति के रूप में अपनी सफलता को पहचानें और बातचीत के दौरान जो प्रस्ताव दे रहे हैं, उसके मुकाबले वे बाजार को ज्यादा खोलने को तैयार हों। अमेरिकी सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा पर आयोजित एक संगोष्ठि में किर्क ने कहा, अभी भी विचारों में काफी अंतर है लेकिन अमेरिका इसका हल निकालने के लिए सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ओबामा प्रशासन दोहा दौर की बातचीत को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com