नई दिल्ली: डीजल और पेट्रोल की कीमतों (Diesel-Petrol Price) में वृद्धि का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. दिल्ली में फिर पेट्रोल (Petrol Price) 71 रुपये लीटर से ऊपर के भाव मिलने लगा है. डीजल (Diesel) के दाम में लगातार 11वें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि पेट्रोल के दाम में लगातार पांचवें दिन बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहा. बाजार विश्लेषक बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है. जिससे पेट्रोल और डीजल की महंगाई से उपभोक्तओं को रोज मिल रहे झटके से निजात पाने की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.