खास बातें
- बाजार में मंदी के दौर को देखते हुए कम से कम 22 कंपनियों ने इस वित्त वर्ष आईपीओ के साथ पूंजी बाजार में उतरने का विचार त्याग दिया है।
नई दिल्ली: बाजार में मंदी के दौर को देखते हुए कम से कम 22 कंपनियों ने इस वित्त वर्ष आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के साथ पूंजी बाजार में उतरने का विचार त्याग दिया है। एसएमसी ग्लोबल सिक्युरिटीज की एक रपट के अनुसार जिन कंपनियों ने इस वित्त वर्ष में निर्गम नहीं लाने का फैसला किया है उनमें ज्यादातर रीयल्टी तथा बिजली क्षेत्र की हैं। रपट में कहा गया है, 'पूंजी बाजार के खराब स्थिति को देख्तो हुए 22 कंपनियों ने आईपीओ लाने की योजना टाल दी है जबकि उन्हें इसके लिए बाजार नियामक सेबी की मंजूरी मिल चुकी थी।' इस तरह की कंपनियों में स्टरलाइट एनर्जी, जिंदल पावर, लोढा डेवलपर्स, एंबियांस रीयल इस्टेट, कुमार अर्बन डेवलपसर्, नेप्चून डेवलपर्स व रहेजा यूनिवर्सल शामिल हैं।