यह ख़बर 27 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देना बैंक ने राष्ट्रपति को दिए 12 करोड़ शेयर

मुंबई:

सार्वजनिक क्षेत्र के देना बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने राष्ट्रपति को तरजीही आधार पर 11 करोड़, 85 लाख, 83 हजार, 770 शेयर आवंटित किए हैं।

बैंक ने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई सूचना में बताया कि गुरुवार को हुई बैठक में बैंक की इश्यू समिति ने राष्ट्रपति को शेयरों का आवंटन किया।

10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों का आवंटन प्रति शेयर 49.03 रुपये प्रीमियम पर किया गया है। इस आवंटन के बाद बैंक की चुकता पूंजी चार अरब, 68 करोड़, 64 लाख, 22 हजार 970 शेयरों की हो गई। इसके साथ ही बैंक में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी 55.24 फीसदी से बढ़कर 66.57 फीसदी हो गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेबी के नियमों के मुताबिक सरकार तीन साल तक इन शेयरों को बेच नहीं पाएगी।