खास बातें
- डेल के वैश्विक प्रमुख माइकल डेल ने कहा, डेल के लिए भारत विकास की एक शानदार कहानी है। वहां हमारी अच्छी खासी उपस्थिति है।
दावोस: भारत के विकास की कहानी को शानदार बताते हुए वैश्विक कंप्यूटर कंपनी डेल ने कहा है कि वह वहां अपना परिचालन और कर्मचारियों की संख्या और बढ़ाएगी। एक दशक में भारत में डेल के कर्मचारियों की संख्या ए27,000 तक पहुंच गई है।
डेल के वैश्विक प्रमुख माइकल डेल ने कहा, डेल के लिए भारत विकास की एक शानदार कहानी है। वहां हमारी अच्छी खासी उपस्थिति है। निजी रूप से कई बार मैं भारत गया हूं। वहां हमारे कर्मचारियों की संख्या 27,000 है। डेल यहां विश्व आर्थिक मंच की बैठक में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कंपनी का चेन्नई संयंत्र, परिचालन तथा कर्मचारियों की संख्या कारोबार के आकार के हिसाब से बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिस समय डेल ने भारत में परिचालन शुरू किया था उस समय उसका एक कर्मचारी था। बाद में यह संख्या बढ़कर एक हजार हो गई, जो अब 27,000 पर पहुंच गई है।
हालांकि, उन्होंने भारत में नियुक्ति और अन्य विस्तार योजनाओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। डेल ने कहा, कंपनी ने कभी कोई अनुमान नहीं दिया है। इसके बावजूद यह एक से 27,000 कर्मचारियों पर पहुंच गई।