यह ख़बर 27 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

भारत के लिए कच्चे तेल की कीमत 109.62 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली:

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत, 26 नवंबर को बढ़कर 109.62 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो पिछले कारोबारी दिवस 25 नवंबर, 2013 को 108.10 डॉलर प्रति बैरल थी।

रुपये के संदर्भ में भी कच्चे तेल की कीमत 26 नवंबर को बढ़कर 6,845.77 रुपये प्रति बैरल हो गई, जबकि 25 नवंबर को 6,764.90 रुपये प्रति बैरल थी।

ऐसा डॉलर के संदर्भ में तेल की कीमत बढ़ने के कारण हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

रुपया हालांकि इस दौरान डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत हो गया। 26 नवंबर को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.45 रुपये प्रति डॉलर हो गई, जबकि पिछले कारोबारी दिवस 25 नवंबर 2013 को यह 62.58 रुपये प्रति डॉलर थी।