यह ख़बर 08 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एशियाई बाजार में कच्चा तेल 123 डॉलर से ऊपर

खास बातें

  • अरब में तनाव की स्थिति जारी रहने और नाइजीरिया में चुनाव टलने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमत 123 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी रही।
सिंगापुर:

अरब में तनाव की स्थिति जारी रहने और नाइजीरिया में चुनाव टलने से एशियाई बाजार में कच्चे तेल की कीमत 123 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनी रही। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज में मई डिलीवरी के लिए लाइट स्वीट क्रूड का भाव 55 सेंट बढ़कर 110.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं, मई डिलीवरी के लिए ब्रेंट नार्थ सी क्रूड का भाव 38 सेंट बढ़कर 123.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। बार्कलेज कैपिटल के जिंस विश्लेषक चेन झिन यी ने कहा, पश्चिम एशिया में तनाव जारी रहने और नाइजीरिया में चुनाव टलने की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का बल मिला।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com