यह ख़बर 21 मार्च, 2013 को प्रकाशित हुई थी

नकदी भुगतान के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करें कंपनियां : सेबी

खास बातें

  • शेयर बाजार नियामक सेबी ने सभी सूचीबद्ध कंपनियों को निवेशकों को नकदी का भुगतान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करने को कहा है। इससे धन के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।
मुंबई:

शेयर बाजार नियामक सेबी ने सभी सूचीबद्ध कंपनियों को निवेशकों को नकदी का भुगतान करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल करने को कहा है। इससे धन के दुरुपयोग को रोकने में मदद मिलेगी।

सेबी ने एक सकरुलर जारी कर कहा कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनियां नकदी भुगतान के लिए रिजर्व बैंक द्वारा मंजूर इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नकदी का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए कंपनियों को निवेशकों के बैंक खाते का ब्योरा रखना होगा।

रिजर्व बैंक द्वारा मंजूरी इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणालियों में मुख्यरूप से इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस (ईसीएस), नेशनल इलेक्ट्रॉनिक क्लियरेंस सर्विस (एनईसीएस) और नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (नेफ्ट) शामिल हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सेबी ने शेयर बाजारों को यह सकरुलर सभी सूचीबद्ध कंपनियों के संज्ञान में लाने को कहा है।