यह ख़बर 04 दिसंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

मुंबई में बढ़ सकती है सीएनजी की कीमत

मुंबई:

मुंबई में सीएनजी की कीमत करीब 16 रुपये प्रति किलोग्राम तक और पाइप के जरिये रसोईघर को आपूर्ति की जाने वाली गैस की कीमत 10 रुपये तक बढ़ सकती है।

सरकार ने अपनी सस्ती घरेलू गैस का कुछ भाग गुजरात भेजने का निर्णय किया है, जिससे मुंबई में गैस की कीमतें बढ़ाए जाने की संभावना है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में उत्पादित प्राकृतिक गैस एक समान कीमत पर देश में सभी सीएनजी पंपों को उपलब्ध कराने का पिछले महीने निर्णय किया।

वर्तमान में, सस्ती घरेलू गैस का ज्यादातर हिस्सा दिल्ली और मुंबई में स्थित फर्मों को आबंटित किया जाता है, जबकि अन्य शहरों में स्थित फर्मों को महंगे आयातित गैस पर निर्भर रहना पड़ता है।

मुंबई की महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) को आपूर्ति में कटौती कर गुजरात स्थित सीएनजी पंपों को गैस उपलब्ध कराई जा रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मुंबई में वाहनों को सीएनजी की बिक्री करने करने वाली और पाइप के जरिए रसोई गैस उपलब्ध कराने वाली एमजीएल ने पिछले महीने पेट्रोलियम मंत्रालय को एक पत्र लिखकर कहा, 'सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतें क्रमश: 16 रुपये प्रति किलो व करीब 10 रुपये प्रति घन मीटर तक बढ़ाई जा सकती हैं।