यह ख़बर 30 मई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

चीन में घर की कीमतों में गिरावट के आसार

खास बातें

  • सरकार की अच्छी मौद्रिक नीति के कारण इस वर्ष चीन में घर की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के आसार हैं।
बीजिंग:

सरकार की अच्छी मौद्रिक नीति के कारण इस वर्ष चीन में घर की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के आसार हैं। 'बीजिंग न्यूज' ने चाइना रियल एस्टेट चैम्बर ऑफ कामर्स के प्रमुख, नी मीशेंग के हवाले से सोमवार को कहा है कि इस वर्ष घरों की खरीद-फरोख्त में सात प्रतिशत की कमी होगी, जबकि बिक्री मूल्य में 10 प्रतिशत की गिरावट हो सकती है क्योंकि घर की कीमतों में अत्यधिक वृद्धि को रोकने के उपायों ने सम्भावनाओं के आधार पर की जाने वाली घरों की खरीद पर एक तरह से विराम लगा दिया है। इस कारण स्थायी सम्पत्ति की कीमतें 2011 में 10 प्रतिशत नीचे आ सकती हैं। बीजिंग नार्मल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, दोंग फैन को उम्मीद है कि वर्ष के उत्तरार्ध में स्थायी सम्पत्ति की कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत की गिरावट होगी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, आवास एवं शहरी-ग्रमीण विकास मंत्रालय में विश्लेषक, किन हांग ने कहा है कि डेवलपर, आवासीय आपूर्ति बढ़ाने के लिए किराए के मकानों का निर्माण कार्य तेज देते हैं और घर की कीमतों में तीव्र वृद्धि पर तात्कालिक रोक लग जाती है। किन ने कहा, "सरकारी किराए के आवासों को देश के किरायेदारी उद्योग पर हावी होना चाहिए, जबकि निजी किरायेदारी क्षेत्र एक आवश्यक घटक है।" उन्होंने कहा कि किरायेदारी सम्बंधी आवसीय परियोजनाओं को बड़े वित्तीय संसाधनों और अनुकूल कराधान नीतियों की आवश्यकता है। चीन में सरकार द्वारा नियंत्रित 70 में से 67 शहरों में घर की कीमतें पिछले वर्ष अप्रैल से बढ़ गई थीं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com