यह ख़बर 27 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

बॉश का मुनाफा 35% बढ़कर 274 करोड़ रुपये

खास बातें

  • बॉश लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा गत 31 मार्च को समाप्त तिमाही में एक साल पहले की तुलना में 35.45 प्रतिशत बढ़कर 274.39 करोड़ रुपये हो गया।
New Delhi:

ऑटो कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी बॉश लिमिटेड का शुद्ध मुनाफा गत 31 मार्च, 2011 को समाप्त तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि की तुलना में 35.45 प्रतिशत बढ़कर 274.39 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी जनवरी से दिसंबर के कैलेंडर वर्ष को अपना वित्तवर्ष मानती है। पिछले वर्ष पहली तिमाही में उसने 202.57 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। जनवरी से मार्च की पहली तिमाही में कंपनी का कुल कारोबार 2,085.79 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,596.41 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने कहा है कि ऑटोमोटिव क्षेत्र से उसे 1,850.05 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि पिछले साल यह राशि 1,409.61 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी का कच्चे माल पर खर्च एक साल पहले के 458.76 करोड़ रुपये से बढकर 741.99 करोड़ रुपये हो गया। बंबई शेयर बाजार में बुधवार दोपहर को कंपनी का शेयर पिछले बंद की तुलना में करीब 4 प्रतिशत बढ़कर 6,897 रुपये प्रति शेयर रहा।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com