बिहार को जितनी मदद मिल रही है, उससे कहीं और अधिक की आवश्यक्ता : कांत के बयान पर नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने कहा बिहार को जितनी मदद मिल रही है, उससे कहीं और अधिक की आवश्यक्ता है और इस स्थिति में भी यह प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है.

बिहार को जितनी मदद मिल रही है, उससे कहीं और अधिक की आवश्यक्ता : कांत के बयान पर नीतीश कुमार

पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नीतीश कुमार.

पटना:

बिहार व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों ने भारत के पिछड़ेपन के बारे में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत की टिप्पणी को खारिज कर दिया. भारत के पिछड़ेपन के लिए बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान को जिम्मेदार ठहराये जाने के कांत के कथित बयान पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बिहार को जितनी मदद मिल रही है, उससे कहीं और अधिक की आवश्यक्ता है और इस स्थिति में भी यह प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है.

मुख्यमंत्री ने पटना में बाबू वीर कुंवर सिंह के 160 वें विजयोत्सव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन के अवसर पर नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत के पिछले दिनों आये बयान के संदर्भ में कहा कि बिहार को जितनी मदद मिल रही उससे कहीं और अधिक की आवश्यक्ता है और इस हालात में भी यह प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है.

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राष्ट्रीय राजधानी में संवाददाताओं से कहा कि राज्य ने स्वास्थ्य व सड़क रेल संपर्क के मोर्चे पर खूब प्रगति की है.


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com