फंसे कर्ज के 23 बड़े बैंक खातों को आज NCLT में भेजेंगे बैंक, ये खाते भी हैं शामिल....

केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक या तो इन खातों का निपटारा करें या इन्हें 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेजें.

फंसे कर्ज के 23 बड़े बैंक खातों को आज NCLT में भेजेंगे बैंक, ये खाते भी हैं शामिल....

फंसे कर्ज के 23 बड़े बैंक खातों को आज NCLT में भेजेंगे बैंक- प्रतीकात्मक फोटो

खास बातें

  • फंसे कर्ज के 28 बड़े खातों में से 23 को ऋणशोधन प्रक्रिया के लिए भेजा जाएग
  • RBI ने अपनी दूसरी सूची में इस तरह के 28 खातों को चिन्हित किया था
  • बैंक ने कहा था, निपटारा करें या एनसीएलटी को भेज दें

बैंक फंसे कर्ज के 28 बड़े खातों में से 23 को कल ऋणशोधन प्रक्रिया के लिए भेज सकते हैं. बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी दूसरी सूची में इस तरह के 28 खातों को चिन्हित किया था और उनका निस्तारण 13 दिसंबर तक करने को कहा था.

RBI जल्द जारी करने जा रहा है 50 रुपये का नया नोट, जानें इसकी 10 खूबियां...

केंद्रीय बैंक ने कहा था कि बैंक या तो इन खातों का निपटारा करें या इन्हें 31 दिसंबर तक राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेजें.

VIDEO- नोटबंदी पर आरबीआई के आंकड़ों के बाद छिड़ी बहस

एक वरिष्ठ बैंकर ने बताया कि अनरक एल्युमिनियम, जायसवाल नेको इंडस्ट्रीज, सोमा एंटरप्राइजेज व जयप्रकाश एसोसिएट्स के अलावा अन्य सभी खातों को समाधान के लिए एनसीएलटी के पास भेजा जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com