खास बातें
- यूनान के चार बड़े बैंकों को बचाव कोष के रूप में 18 अरब यूरो (22.6 अरब डॉलर) की नई पूंजी मिली है जिससे वे अपने पूंजी आधार को मजबूत कर सकें।
एथेंस: यूनान के चार बड़े बैंकों को बचाव कोष के रूप में 18 अरब यूरो (22.6 अरब डॉलर) की नई पूंजी मिली है जिससे वे अपने पूंजी आधार को मजबूत कर सकें।
हेलेनिक फाइनेंशियल स्टैबिलिटी फंड के सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘बैंकों को पूंजी देने का आदेश दे दिया गया है। इसके साथ ही यह प्रक्रिया पूरी हो गई है।’’