साल 2022 में औसत सैलरी में 8 से 12 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना: रिपोर्ट का दावा

भारतीय कंपनियों द्वारा निवेश को लेकर अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते इस साल वेतन में औसतन नौ प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है. माइकल पेज वेतन रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सामान्य वेतन वृद्धि नौ प्रतिशत रहने की संभावना है.

साल 2022 में औसत सैलरी में 8 से 12 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना: रिपोर्ट का दावा

विशिष्ट कौशल वाले कर्मचारी औसत से अधिक वेतन वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं.

मुंबई:

भारतीय कंपनियों द्वारा निवेश को लेकर अधिक सकारात्मक दृष्टिकोण के चलते इस साल वेतन में औसतन नौ प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है. माइकल पेज वेतन रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में सामान्य वेतन वृद्धि नौ प्रतिशत रहने की संभावना है, जो महामारी से पिछले वर्ष 2019 में सात प्रतिशत थी. रिपोर्ट में कहा गया कि यूनिकॉर्न के साथ मिलकर स्टार्टअप और नए जमाने के संगठन वेतनवृद्धि की अगुवाई करेंगे और इनके द्वारा औसतन 12 प्रतिशत वृद्धि किए जाने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वृद्धि वाले क्षेत्रों में बैंकिंग और वित्तीय सेवा, संपत्ति और निर्माण के साथ ही विनिर्माण उद्योग शामिल हैं. भारत में ई-कॉमर्स और डिजिटल परिवर्तन के दौर से गुजर रहे अन्य क्षेत्रों में वृद्धि के कारण कंप्यूटर विज्ञान पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ स्तर के पेशेवर अधिक वेतन वाली नौकरियां पाने की स्थिति में होंगे. इसके अलावा डेटा वैज्ञानिक (विशेष रूप से मशीन लर्निंग से परिचित), वेब डेवलपर्स और क्लाउड आर्किटेक्ट की भी अत्यधिक मांग होगी. सकर यदि उनके पास शीर्ष-रेटेड विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री या मास्टर डिग्री है. प्रौद्योगिकीविदों का औसत वेतन अन्य नौकरी कार्यों में समान शैक्षिक योग्यता वाले पेशेवरों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है.

CNG Price Hike : महंगाई का ताबड़तोड़ वार, आज फिर बढ़ी CNG की कीमत, 2 दिनों में पांच रुपये बढ़ गए दाम

माइकल पेज वेतन रिपोर्ट 2022 मालिकाना डेटा और नेटवर्क से प्राप्त जानकारी और तथ्यों पर आधारित है. जिसमें 2021 में किए गए नौकरी के विज्ञापन और प्लेसमेंट शामिल हैं, जिसमें 2022 के लिए वेतन अनुमान शामिल हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि कंपनियां अब छोटे-तिमाही या अर्ध-वार्षिक-मूल्यांकन चक्र, पदोन्नति, परिवर्तनीय भुगतान, स्टॉक प्रोत्साहन, प्रतिधारण बोनस और मध्यावधि वेतन वृद्धि सहित विभिन्न प्रस्तावों के साथ शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को बनाए रखने पर विचार कर रही हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च प्रदर्शन करने वाले व्यक्ति और विशिष्ट कौशल वाले कर्मचारी औसत से अधिक वेतन वृद्धि ( 20-25 प्रतिशत या इससे भी अधिक) की उम्मीद कर सकते हैं. क्योंकि अधिकांश संगठन अपनी शीर्ष प्रतिभा को बनाए रखने पर जोर दो रही हैं.

भारत के प्रबंध निदेशक अंकित अग्रवाल ने इस रिपोर्ट पर कहा कि, "बढ़ती नौकरी छोड़ने, प्रतिभाओं की भारी कमी और मांग में कौशल की कमी के कारण मेगा बूस्ट का परिणाम है. जो मुख्य रूप से वेतन को बढ़ाता है."

VIDEO: चीनी हैकर्स ने की लद्दाख के पास पावर ग्रिड में सेंध लगाने की कोशिश: रिपोर्ट  


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)