यह ख़बर 15 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एटॉर्नी जनरल आज पेश होंगे पीएसी के सामने

खास बातें

  • एटॉर्नी जनरल गुलाम वाहनवती, सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह और कानून सचिव डीआर मीणा शुक्रवार को पीएसी के सामने पेश हो सकते हैं।
New Delhi:

एटॉर्नी जनरल गुलाम वाहनवती, सीबीआई डायरेक्टर एपी सिंह और कानून सचिव डीआर मीणा शुक्रवार को पब्लिक एकांउट्स कमेटी यानी पीएसी के सामने पेश हो सकते हैं। गुलाम वाहनवती को 2जी घोटाले में सीबीआई ने गवाह बनाया है। वाहनवती से यूपीए के पहले कार्यकाल में टेलीकॉम मंत्रालय को दी गई कानूनी सलाह के बारे में पूछा जा सकता है। वहीं सीबीआई के डायरेक्टर एपी सिंह पीएसी के सामने दूसरी बार पेश होंगे। इससे पहले वह 15 फरवरी को भी कमेटी के सामने पेश हुए थे। पीएसी का कायर्काल 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है। संभावना है कि पीएसी उससे पहले अपनी रिपोर्ट दे देगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com