यह ख़बर 23 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

एप्पल ने पेश किया सबसे पतला और हल्का 'आईपैड एयर'

कैलिफोर्निया:

एप्पल ने आईपैड के दो नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। पहला मॉडल है आईपैड एयर, यह आईपैड का अब तक का सबसे पतला और हल्का मॉडल है।

एप्पल ने दावा किया है कि फुल साइज टैबलेट की कैटेगरी में एप्पल एयर सबसे हल्का डिवाइस है। 9.7 इंच की स्क्रीन वाले आईपैड एयर का वजन सिर्फ 469 ग्राम है। इस आईपैड में ए7 चिप लगाया गया है और इसी चिप का इस्तेमाल आईफोन 5 एस में किया जाता है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इसके अलावा एप्पल ने सात इंच के आईपैड मिनी का भी एक नया मॉडल लॉन्च किया है। नए आईपैड मिनी में रेटिना डिस्पले है, जिससे इसका डिस्पले रेज़ोल्यूशन पहले के मुकाबले बेहतरीन हो गया है।