यह ख़बर 27 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

भारी बुकिंग से एयर इंडिया की वेबसाइट ठप

मुंबई:

एयर इंडिया की वेबसाइट 100 रुपये के रियायती किराये की पेशकश के मद्देनजर भारी बुकिंग के चलते बुधवार को ठप हो गई।

कंपनी ने कल एयर इंडिया दिवस के उपलक्ष में सीमित अवधि के लिए 100 रुपये के शुरुआती किराये वाली विशेष पेशकश की घोषणा की थी। हालांकि इस पेशकश के कुछ घंटे बाद ही कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट ठप हो गई और वहां 'सेवा उपलब्ध नहीं' का संदेश आने लगा।

कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर संदेश दिया है, 'कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते हमारी वेबसाइट नहीं खुल रही हैं। हम अपने ग्राहकों से माफी चाहते हैं और वेबसाइट शुरू करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

यह पेशकश 27 अगस्त से 31 अगस्त तक रहेगी और यात्रा अवधि 27 अगस्त से 30 सितंबर के बीच करनी होगी।